फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट बीड्स कॉलेज में सिम्फोरिया उत्सव का शानदार आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में 13 कॉलेजों के विद्यार्थी दिखा रहे हैं प्रतिभा, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्त ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और फैशन शो में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला में शुक्रवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव सिम्फोरिया का रंगारंग शुभारंभ हुआ। पहले दिन नृत्य प्रतियोगिता से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी।

छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, बैंड की लड़ाई, फैशन शो, वाद-विवाद प्रतियोगिता, लघु फिल्म निर्माण, लाइव पेंटिंग, डेटा एनालिसिस और विजुअलाइजेशन और इनोवेशन मॉडल चैलेंज में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य सिस्टर रोजली ने राज्यपाल का स्वागत किया और बताया कि सिम्फोरिया जैसे कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, एडीएम ज्योति राणा, जिला प्रशासन के अधिकारी, शिक्षण स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं। सिम्फोरिया में हिमाचल और चंडीगढ़ के 13 शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। इसमें एसडी कॉलेज चंडीगढ़, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राजकीय कॉलेज करसोग, राजकीय कॉलेज संजौली, चितकारा विश्वविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला, नौणी विश्वविद्यालय, लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, जेपी विश्वविद्यालय और कोटशेरा कॉलेज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




समाज में परिवर्तन की वाहक बनें छात्राएं : राज्यपाल
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि छात्राएं स्वयं पर विश्वास रखें और अपने सपनों को सीमित न करें। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल अवसर प्राप्त करने का नाम नहीं बल्कि अपने भीतर की शक्ति को पहचानने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सेंट बीड्स कॉलेज का गौरवशाली इतिहास महिला शिक्षा और प्रगतिशील सोच का प्रतीक रहा है। इस संस्थान ने अनेक ऐसी छात्राएं तैयार की हैं जिन्होंने शिक्षा, समाजसेवा, प्रशासन और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। राज्यपाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के बिना कोई समाज प्रगति नहीं कर सकता। महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें