फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली की लड़की में स्वाइन फ्लू के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में एक लड़की में स्वाइन फ्लू के लक्षण से हड़कंप मच गया है। डॉक्टरों ने इस लड़की को चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि 3 फरवरी को 25 साल की ये लड़की मिशन अस्पताल मनाली में दाखिल हुई।
विज्ञापन


इसे खांसी और बुखार की शिकायत थी। लड़की 2 फरवरी को चंडीगढ़ से मनाली परिजनों से मिलने आई थी। मिशन अस्पताल के डॉ. फिलिप ने बताया कि मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं।

हिमाचल में पिछले काफी समय से इस बीमारी का कोई मरीज सामने नहीं आया था लेकिन एकाएक अब स्वास्थ्य विभाग भी सत्तर्क हो गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ किया रेफर

जानकारी के अनुसार लड़की जुकाम, खांसी और सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रही थी। मंगलवार को ही उसे मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि लक्षण को देखते हुए लगता है कि यह स्वाइन फ्लू है।

इसीलिए ऐहतियात के तौर पर मरीज को चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। उधर, जिला स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल के एसएमओ डा. कमल कूपर ने कहा कि अभी तक इस तरह का मामला नहीं आया है।

बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें