फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनएच में सफाई कर्मियों को नहीं मिला वेतन, हड़ताल

Fri, 18 Mar 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी की अध्यक्ष उमा देवी ने बताया कि कर्मियों को पिछले माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केएनएच में वीरवार को सफाई कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल कर दी। अस्पताल में गंदगी फैली रही। इससे मरीज, तीमारदारों के साथ अस्पताल का स्टाफ भी परेशान रहा। सफाई कर्मचारी की अध्यक्ष उमा देवी ने बताया कि कर्मियों को पिछले माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन


इससे कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। अस्पताल मांगों को नही मानता है तो कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेवारी अस्पताल प्रशासन की होगी।

वीरवार को अस्पताल परिसर में गंदगी फैले रहने से मरीजों को मुंह पर रुमाल रख यहां आना पड़ा। अस्पताल में मौजूद लोगों ने कहा कि  सफाई न होने से बच्चों को संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है। सफाई कर्मी अस्पताल में सुबह दस बजे के करीब हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन


जल्द मिलेगा वेतन : डॉ. चौधरी
 अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलएस चौधरी ने बताया कि कर्मियों को तनख्वाह आईजीएमसी ही देता है। मानदेय देने में इतनी देरी क्यों हो रही है, इसके लिए वे आईजीएमसी प्रबंधन से बात करेंगे।

टोली बनाकर बनाई रणनीति
केएनएच अस्पताल में सुबह के समय हड़ताल पर गए कर्मी टोली बनाकर एकत्र हो गए। इस दौरान कर्मी मानदेय न मिलने के कारण आगामी रणनीति को बनाने में जुटे रहे।

दुर्गंध फैलने के कारण परिसर में आए परिजन
कमला नेहरू अस्पताल में वार्ड तथा ओपीडी में दुर्गंध फैली होने के कारण मरीजों, तीमारदारों सहित डाक्टरों को भी परेशान होना पड़ा। अस्पताल में सफाई न होेने के कारण और गंदी दुर्गंध फैलने के कारण कुछ परिजन अस्पताल से बाहर परिसर में बाहर चले आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें