फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: नेशनल डांस प्रतियोगिता में स्वाधीनता का डंका, देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान

Sun, 06 Feb 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

मंडी के जोगिंद्रनगर की चार साल की स्वाधीनता बिना स्कूल गए फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के साथ डांस के क्षेत्र में भी नाम कमा रही है। स्वाधीनता ने माउंट मोर्या स्कूल में आनलाइन शिक्षा लेनी शुरू की है। कोरोना के चलते वह अभी स्कूल नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की चार साल की स्वाधीनता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर की चार साल की स्वाधीनता ने अपने हुनर का परचम लहराया है। उसने लिटल चैंप डांस प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। प्रतियोगिता में देश के दो हजार स्कूल के बच्चों ने आनलाइन प्रस्तुति दी। मंडी के जोगिंद्रनगर की चार साल की स्वाधीनता बिना स्कूल गए फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के साथ डांस के क्षेत्र में भी नाम कमा रही है। स्वाधीनता ने माउंट मोर्या स्कूल में आनलाइन शिक्षा लेनी शुरू की है। कोरोना के चलते वह अभी स्कूल नहीं पहुंच पाई है। स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज ठाकुर ने स्वाधीनता की उपलब्धि पर बधाई दी है।

विज्ञापन


शहर के गरोडू स्थित चार साल की स्वाधीनता के पिता साहिल कारोबारी हैं। माता तमन्ना गृहिणी हैं। दादा अश्वनी शर्मा पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। दादी प्रियंका शर्मा भी बेहद खुश हैं। स्वाधीनता के पास चित्रकला का भी हुनर है। मोबाइल फोन में अधिक समय व्यतीत न कर वह चित्रकला को अधिक महत्व देती है। स्वाधीनता का सपना आईएएस बनना है। इसके लिए वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात कर चुकी है। जोगिंद्रनगर एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा भी स्वाधीनता के हुनर से प्रभावित हैं। उन्होंने डांस प्रतियोगिता में देशभर स्थान हासिल करने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें