फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ के दभोटा में प्रवासी व्यक्ति की संदिग्ध मौत

Tue, 17 Oct 2023 04:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)

सार

बिहार राज्य के सीतामड़ी जिले के नुराह तहसील का रहने वाला नवीन (36) पिछले 13 सालों से दभोटा में रह रहा था। सोमवार को रात को अपने दोस्तों के साथ उसने पार्टी की।
विज्ञापन
प्रवासी व्यक्ति की संदिग्ध मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की सीमा के साथ सटे दभोटा क्षेत्र में एक प्रवासी व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति की हत्या हुई है या हादसे में उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी मोहित चावला ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के सीतामड़ी जिले के नुराह तहसील का रहने वाला नवीन (36) पिछले 13 सालों से दभोटा में रह रहा था। सोमवार को रात को अपने दोस्तों के साथ उसने पार्टी की। सुबह इसका शव दभोटा के ट्रक यूनियन के कार्यालय के समीप सड़क के साथ मिला। नवीन का शव खून से सना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें