चंबा में पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता शुरू।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के चंबा चौगान में अंडर-19 राज्यस्तरीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने झंडा फहराकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि को खिलाड़ियों ने सलामी दी और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि को बैच और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 11 जिलों और एक हॉस्टल से 324 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती, फुटबॉल, टेबल टेनिस आदि र्स्पधाएं होंगी।