ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के गांव कांटे में एक महिला की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया। शुरुआती जांच में महिला की मौत का कारण करंट लगना बताया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के गांव कांटे में एक महिला की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया। शुरुआती जांच में महिला की मौत का कारण करंट लगना बताया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान संतोष कुमारी (42) पत्नी हरजिंद्र सिंह गांव व डाकघर कांटे तहसील हरोली जिला ऊना के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमारी सोमवार सुबह रोजाना की तरह उठकर घर से बाहर जाने लगी। इस दौरान जब उसने घर में लगे एक लोहे के दरवाजे को खोलने के लिए हाथ लगाया तो करंट की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि दरवाजे के साथ लगकर कई तारें गुजर रही थीं। इसमें ने कुछ तारें असुरक्षित तरीके से दरवाजे के साथ लगी थीं।
विज्ञापन
सोमवार को उन्हीं तारों से करंट दरवाजे में आ गया जिसकी चपेट में संतोष कुमारी आ गईं। इसके बाद महिला को परिजन तुरंत हरोली अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए और कांटे गांव में जाकर मौका का मुआयना भी किया। इसके बाद डीएसपी हरोली मोहन रावत ने भी अस्पताल आकर जांच की। महिला का शव जिला ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में यह मामला शॉर्ट सर्किट होने के कारण करंट लगने का पाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।