फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से सटे लाहौल में देखे गए दो संदिग्ध हेलीकॉप्टर

Thu, 23 Mar 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों ने बताया है कि चीन से सटे इस जिले में दो संदिग्ध हेलीकॉप्टर देखे गए हैं। सीमा के पार चीन ने कमोबेश एक जैसी परिस्थितियां होने के बावजूद रेल और सड़कों समेत आधारभूत ढांचा पूरी तरह से चाक चौबंद रखा है। हमारे देश में सड़कें रामभरोसे हैं।
विज्ञापन


सरकार शीत मरुस्थल से लोगों को निकालने के लिए 14 हेलीपैडों पर नियमित उड़ान भर रही है, लेकिन सड़कें बर्फ से अटी होने के चलते लोग हेलीपैड तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि सीएम और बीआरओ के डीजी से जल्द सड़क से बर्फ हटाने को कहा है। रवि ने कहा कि मनाली लेह मार्ग को 12 माह यातायात को बहाल रखने को 22 सौ करोड़ की लागत से रोहतांग टनल का निर्माण किया जा रहा है। 

यदि आने वाले समय में घाटी के समतल क्षेत्रों से भी बर्फ को हटाने में सुस्त रवैये के चलते गर्मियों के आने का इंतजार करना हो तो इस टनल का बनाया जाना भी बेमानी हो जाएगा। कहा कि सरकार ने लाहौल में 12 नए पुल बनाए और छह हजार मरीजों को टेलीमेडिसन के सहारे इलाज किया। लाहौल में सबसे ज्यादा हैपेटाइटस-बी के मरीज हैं। इसके इलाज को सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें