फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के पास खाई में गिरी नैनो कार, युवक की मौत, तीन छात्र घायल

Wed, 22 Mar 2017 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिला के सराज क्षेत्र के लंबाथाच के समीप बुनागी मोड पर एक नैनो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों घायल युवक लंबाथाच कॉलेज के छात्र हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को जंजैहली से थुनाग की ओर आ रही नैनो कार एचपी 32बी-2198 बुनागी मोड पर अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। नैनो कार के परखचे उड़ गए।

कार में चार लोग सवार थे जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्य कुमार(21) पुत्र गुलाब सिंह निवासी टिपरा के रूप में हुई है जबकि घायलों में योगेश कुमार निवासी थाच, मुनीष कुमार निवासी सुनाह, संजीव कुमार निवासी तांदी के रूप में पहचान हो पाई है।
विज्ञापन


घायल युवक लंबाथाच कॉलेज में पढ़ते हैं। कार गिरने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे सत्य प्रकाश और आसपास के लोग बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को निकाल कर उपचार के लिए जंजैहली अस्पताल पहुंचाया।

जंजैहली पुलिस चौकी के एसएसआई रूप सिंह बताया कि नैनो कार में सवार लोगों किसी काम के लिए जंजैहली आए थे और वापस घर की ओर थुनाग जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें