आईजीएमसी शिमला की ओपीडी में सोडियम हाइपोक्लोराइट स्प्रे का छिड़काव होगा। शाम चार बजे के बाद अस्पताल की मेडिसन, बालरोग, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, सर्जरी, ईएनटी, कार्डियोलॉजी और बालरोग के अलावा आर्थों ओपीडी में यह छिड़काव रोजाना किया जाएगा। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. जनकराज ने इस बात की पुष्टि की है।
आईजीएमसी में औसतन इन दिनों दो हजार से अधिक की ओपीडी हो रही है। बुधवार को 2348 मरीजों की ओपीडी हुई। ऐसे में खांसी जुकाम अन्य बीमारियों के चलते ओपीडी में फैले संक्रमण से बचाने के लिए प्रबंधन सोडियम हाइपोक्लाराइट स्प्रे के छिड़काव का फैसला लिया है। रोटरी क्लब की ओर से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पोस्टर चस्पा किए हैं। इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगे इन पोस्टरों में बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके बताए हैं।