फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: मृदा संरक्षण विभाग का सर्वेयर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

रिश्वत के आरोपी सर्वेक्षक के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत शिमला स्थित प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाने में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
रिश्वत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को उपमंडल मृदा संरक्षण कार्यालय शिमला के सर्वेयर लाइक राम को दस हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया है। घनाहट्टी में ब्यूरो ने आरोपी को रंगे हाथ घूस लेते दबोच लिया। लाइक राम  पर आरोप है कि वह कृषि विभाग की ओर से बनाए गए सिंचाई टैंक के सर्वे के नाम पर कमीशन के तौर पर पैसा ले रहा था।

विज्ञापन


सात लाख रुपये की लागत से बने इस सिंचाई टैंक के लिए शिकायतकर्ता को तीन लाख 28 हजार रुपये जारी किए गए थे जबकि बाकी की रकम कृषि विभाग ने खर्च की थी। गिरफ्तारी के बाद लाइक राम के खिलाफ 7 पीसी एक्ट के तहत विजिलेंस के शिमला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें