फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सुरेश कश्यप बोले- पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करना कांग्रेस की विकृत मानसिकता का प्रमाण

Mon, 15 Dec 2025 03:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सुरेश कश्यप ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी की रैली में जिस प्रकार प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए, वे न केवल रिकॉर्ड पर हैं बल्कि कांग्रेस की सोच, संस्कार और मानसिकता को भी पूरी तरह उजागर करते हैं।
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पार्टी की हालिया रैली में लगाए गए आपत्तिजनक नारों को लेकर कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी की रैली में जिस प्रकार प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए, वे न केवल रिकॉर्ड पर हैं बल्कि कांग्रेस की सोच, संस्कार और मानसिकता को भी पूरी तरह उजागर करते हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल और मृत्यु की कामना करना घोर निंदनीय, शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यह नामदारों की झुंझलाहट और हताशा का स्पष्ट प्रमाण है कि बार-बार जनता की ओर से नकारे जाने के बाद कांग्रेस अब इस स्तर तक गिर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजनीति का स्तर इतना नीचे गिरा दिया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इस गंभीर घटना को लेकर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कड़ा विरोध दर्ज किया गया। राज्यसभा में सदन के नेता एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की। वहीं लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कब्र खोदे जाने जैसे नारे लगना राजनीति के पतन का सबसे घिनौना उदाहरण है।  सुरेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस रैली में पूरा शीर्ष नेतृत्व व हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और उनके सभी विधायक मौजूद थे, इसके बावजूद इस तरह के नारे लगना यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेतृत्व या तो मौन समर्थन दे रहा था या जानबूझकर इस घृणित राजनीति को बढ़ावा दे रहा था। इससे अधिक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना देश के लिए और कुछ नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें