इसके बाद अभी तक उनकी उपेक्षा होती रही। वहीं, सुरेश चंदेल ने मंगलवार को पुष्टि की कि पिछले दिन उनकी अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात हुई है।
शाह ने उनका मामला देखने की बात की है। चंदेल ने कहा कि वह 28 को ही तय करेंगे कि कांग्रेस में जाना है कि नहीं। सुरेश चंदेल टिकट मिलने की शर्त पर ही कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते हैं।
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से एक दिन पहले ही उनका नाम कांग्रेस के टिकटार्थियों के पैनल में शामिल करने का आश्वासन दिया है। इसीलिए चंदेल ने कांग्रेस में शामिल होने की संभावित तिथि 28 मार्च तय की है।