सुरेश ने पेश की हिम्मत की मिसाल
मुश्किल की इस घड़ी में मलकौता निवासी सुरेश कुमार ने अदम्य साहस और इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूल्हे को अपनी पीठ पर उठाया और उफनते नाले को पार करवाकर उसे सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया। सुरेश के इस साहसिक कदम ने दूल्हे की जान को संभावित खतरे से बचाया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने उनके हौसले की सराहना की।
उजागर हुई पुरानी समस्या
घटना ने बडग्राम पंचायत के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या को भी एक बार फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पलानी नाले पर स्थायी पुल न होने के कारण बरसात के दौरान आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो जाती है। बादल फटने जैसी घटनाओं में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ग्रामीण लंबे समय से नाले पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि आपदा के समय किसी की जान खतरे में न पड़े।