पशु बलि पर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी जा रही चुनौती पर याचिका स्वीकार होगी या खारिज इस पर बुधवार को फैसला आएगा। अगर याचिका स्वीकार हो गई तो पशु बलि पर हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे लग सकता है।
अगर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया तो फिर हाईकोर्ट का ही फैसला मान्य रहेगा। कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ने बताया कि पूरी स्थिति बुधवार को साफ हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट बुधवार को इस मामले पर विचार करेगा। उल्लेखनीय है कि पशु बलि पर रोक के फैसले के बाद देव समाज से जुड़े लोगों में रोष है। वहीं दशहरे के समापन अवसर पर दी जाने वाली अष्टांग बलि पर भी संकट मंडरा गया है।
हालांकि देव संसद जगती ने 25 सितंबर को फैसला सुना दिया है कि न ही नए नियम अपनाए जाएंगे और न ही पुराने नियमों को किसी हाल में छोड़ा जाएगा। हालांकि इस बारे में संघ ने हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।
इसके बाद अब कारदार संघ और रघुनाथ की मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।