शिमला की पुलिस अधीक्षक(एसपी) मोनिका भटुंगरू परिणय सूत्र में बंध गई हैं। मोनिका ने आईएफएस अधिकारी कुणाल अंगरिश के साथ सात फेरे लिए। पांवटा साहिब के एक होटल में चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पुलिस अधीक्षक(एसपी) मोनिका भटुंगरू परिणय सूत्र में बंध गई हैं। मोनिका ने आईएफएस अधिकारी कुणाल अंगरिश के साथ सात फेरे लिए। पांवटा साहिब के एक होटल में चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। मेहमानों के लिए सिरमौरी पकवान परोसे गए।
विज्ञापन
मोनिका भुटुंगरू जिला लाहौल-स्पीति की रहने वाली हैं और शिमला में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे रही हैं। वहीं, उनके पति आईएफएस कुणाल अंगरिश हरियाणा के छछरोली के रहने वाले हैं। वह तीन सालों से पांवटा साहिब में वन मंडल अधिकारी पद पर तैनात हैं।