आठ रिटेक के बाद यह सीन ओके हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ सीन मनाली में माल रोड, ढुंगरी, सोलंगनाला और लचान कोठी में भी फिल्माए जा रहे हैं। पद्मावत फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का दमदार किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह भी कुछ समय के बाद मनाली पहुंच रहे हैं।
स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि इन दिनों सन्नी, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की फिल्मों की शूटिंग का होमवर्क किया जा रहा है। ‘दाना पानी’ फिल्म के कोआर्डिनेटर रमेश रजनू ने कहा कि जिम्मी शेरगिल करीब एक सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली में रहेंगे। इधर, मनाली में शूटिंग के सितारों के पहुंचने से होटल कारोबारियों को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।