फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिन लगेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, यहां जानिए किन राशियों पर पड़ेगा असर

Tue, 30 Jan 2018 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल समेत देश के कई अन्य हिस्सों में इस दिन माघी पूर्णिमा को खग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है। 31 जनवरी 2018 बुधवार को ग्रहण का स्पर्श सायं 5:18 बजे होगा। खग्रास प्रारंभ सायं 6:21 बजे से शुरू होकर 7:38 बजे तक होगा। 

विज्ञापन


ग्रहण की समाप्ति 8:42 बजे रात्रि को होगी। ग्रहण का सूतक सुबह सूर्योदय काल में ही शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण कर्क राशि और पुष्य, आश्लेषा नक्षत्रों पर लग रहा है। इस राशि और नक्षत्र वालों पर ही ग्रहण का खास असर रहेगा। 

वैदिक ज्योतिष अनुसंधान संस्थान का संचालन कर रहे ज्योतिषाचार्य डॉ. मस्तराम शर्मा ने कहा है कि सूर्य ग्रहण अमावस्या के अंत में और प्रतिपदा के आरंभ में लगता है। क्रांति वृत्त और चंद्र भ्रमण का मार्ग एक नहीं होता, इसलिए प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा को ग्रहण नहीं लगते।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस राशि पर क्या प्रभाव

क्रांति वृत्त पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने का मार्ग होता है। चंद्र का मार्ग यानी चंद्रमा जिस मार्ग से पृथ्वी की परिक्रमा करता है, उसे कहते हैं। ये पथ एक-दूसरे को उत्तर और दक्षिण में काटते हैं, जिन्हें राहु और केतु कहा गया है।

 एक साल में कुल सात ग्रहण हो सकते हैं। सूर्य ग्रहण खग्रास, खंडग्रास और कंकणाकार तीन तरह से लग सकता है जबकि चंद्रग्रहण खग्रास और खंडग्रास रूप में दो प्रकार के ही होते हैं। 

डॉ. मस्तराम शर्मा के अनुसार मेष को शारीरिक कष्ट, वृष को धन का आगमन, मिथुन को आर्थिक हानि, कर्क को दुर्घटना का भय, सिंह को आर्थिक हानि, कन्या को धनलाभ, तुला को सार्वजनिक सुख, वृश्चिक की प्रतिष्ठा दांव पर, धनु को शारीरिक कष्ट, मकर राशि में पति-पत्नी को कष्ट, कुंभ के लिए सर्वसुख और मीन राशि वालों को ग्रहण चिंतित करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें