परिवार के भरण पोषण के लिए रोजगार के लिए सऊदी अरब गए युवक की 9 मार्च को मौत के बाद परिवार को अभी तक अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर नही मिला है। इस मामले को लेकर परिवार ने प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार से कई बार पत्र व्यवहार कर शव लाने और मौत के कारणों की जांच की मांग उठाई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सोमवार को मृतक के पिता पौसू राम और भाई लेखराज ने नाचन जनकल्याण समिति के माध्यम से एक बार फिर से एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और सीएम को मदद के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर की ग्राम पंचायत जयदेवी के स्यांजकोठी निवासी बीपीएल परिवार से संबंधित हंसराज 17 फरवरी 2020 को रोजगार के लिए किसी तरह कर्ज लेकर सऊदी अरब गया था। 10 मार्च को परिवार को सूचना मिली हंसराज ने फंदा लगा कर वहां अपनी जान दे दी है। जनकल्याण समिति के प्रधान ब्रहमदास चौहान के केंद्र और प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि वह मृतक के शव को जल्द सऊदी अरब से लाने के लिए परिवार को सहयोग करे।