फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सुंदर ठाकुर बोले- भुभू-टनल को केंद्र ने दी सैद्धांतिक मंजूरी, अब बनेगी डीपीआर

Fri, 23 Jan 2026 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और अन्य मंत्रियों से मुलाकात कर इस टनल के सामरिक महत्व को समझाया। इसमें रणनीतिक, योजनात्मक, आंतरिक और दीर्घकालिक महत्व शामिल है। 
विज्ञापन
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने बहुचर्चित भुभू-टनल को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इसकी डीपीआर बनेगी। यह प्रोजेक्ट धरातल पर उरतेगा। यह बात कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले भाजपा के नेता टनल बनाने की बात करते रहे लेकिन केंद्र को इस टनल के महत्व को नहीं समझा पाए। इस कारण यह प्रोजेक्ट जल्द स्वीकृत नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और अन्य मंत्रियों से मुलाकात कर इस टनल के सामरिक महत्व को समझाया। इसमें रणनीतिक, योजनात्मक, आंतरिक और दीर्घकालिक महत्व शामिल है। इन तमाम पहलुओं को मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से प्रमुखता से उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण रक्षा मंत्रालय इस टनल के निर्माण को लेकर गंभीर होते हुए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। रक्षा मंत्रालय ने इस संदर्भ में नेशनल हाइवे के चीफ इंजीनियर को पत्र लिखकर इसका प्रारूप बनाने को कहा है। इस कारण अब 5 फरवरी तक इसकी डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। ऐसे में यह टनल सिर्फ कुल्लू और जोगिंद्रनगर के बीच दूरी कम करने तक ही सीमित नहीं होगी, बल्कि इसका सामरिक महत्व बढ़ जाएगा। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस दौरान भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर की ओर से उन पर केंद्र की योजनाओं का श्रेय लेने के आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह एक एक्सीडेंटल उम्मीदवार रहे हैं। अगर कोई वरिष्ठ भाजपा नेता मुझ पर इस तरह का आरोप लगाता तो इसके बारे में सोचा जा सकता था। इस दौरान मीडिया प्रभारी कांग्रेस संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें