फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के डॉक्टरों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां स्थगित

Fri, 03 Jul 2020 08:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने मेडिकल और डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने  इस बाबत आदेश जारी किए हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी न होने देने और आपात स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था की है।

विज्ञापन

 
आईजीएमसी और डेंटल समेत अन्य कॉलेजों में जुलाई में फैकल्टी के लिए पंद्रह दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का प्रावधान है। नए आदेशों से अस्पताल की ओपीडी और वार्ड में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। गौरतलब है कि सैकड़ों की तादाद में अस्पताल में रोज मरीज उपचार के लिए आते है। वहीं इनमें से कई मरीज कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाते है। मरीजों के इलाज में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए यह व्यवस्था की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें