फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह में होगा अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के चलते दो साल रहा था बंद, भव्य रूप में होगा फेस्टिवल का आयोजन : डीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में लगभग दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल होगा। जून माह के पहले सप्ताह में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कोरोना के चलते लगातार दो साल तक यह कार्यक्रम नहीं हुआ था।
डीसी आदित्य नेगी ने सोमवार को फेस्टिवल को भव्य रूप प्रदान करने के लिए सभी विभागों के आमंत्रित सुझावों पर बैठक बुलाई थी। उपायुक्त ने इसमें बताया कि जून के पहले सप्ताह में होने वाले इस समारोह को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। रात को सांस्कृतिक संध्या होने के अलावा दिन के वक्त विभिन्न जिलों के लोक व्यंजनों पर आधारित स्टाल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा नुक्कड़-नाटक, स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थी बेबी प्रतियोगिता और स्कूली बच्चों की चित्रकला तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। वहीं सेजीज संस्था के सौजन्य से फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) सचिन कंवल, एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा, एसडीएम ग्रामीण बाबू राम शर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम अजीत भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें