हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इराक के मोसुल में मारे गए चार हिमाचलियों के परिवारों को जयराम सरकार की ओर से दी गई 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि को नाकाफी बताया है।
उन्होंने चारों परिवारों के आश्रितों को कम से कम 10-10 लाख रुपये देने की मांग उठाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता वर्तमान समय के हिसाब से कुछ भी नहीं हैं।
आश्रितों के एक-एक व्यक्ति को नौकरी देने की भी मांग की। सुक्खू ने कहा कि महंगाई के इस दौर में आश्रित परिवारों को घर चलाना मुश्किल होगा।
बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक में अनेकों दिक्कतें आएंगी। ऐसे में सरकार को आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा करनी चाहिए।