सुक्खू ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा के जुमलों से तंग है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में भी सरकार बनाएगी। भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।
हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। अब वे और जोश के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान, प्रवक्ता संजय चौहान, शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित महिला कांग्र्रेस, सेवादल और अन्य फ्रं टल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।