स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी सरकार की बीबीएन में बल्क ड्रग हब बनाने की अभी कोई योजना नहीं है। भविष्य में इसकी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बता दें कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने बीबीएन से उद्योगों के पलायन को रोकने के साथ फार्मा हब नालागढ़ के ढेरोवाल के पास बनाने की योजना बनाई थी।
कांग्रेस सरकार ने जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। परमार ने कहा कि बद्दी में दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए टेस्टिंग लैब विकसित की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से 30 करोड़ रुपये का बजट आया है। इसके अलावा कंडाघाट स्थित लैब का भी विस्तारीकरण किया जाएगा।