फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले-राहुल गांधी को देंगे ये तोहफा

Fri, 08 Dec 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में इस बार निश्चित तौर पर पार्टी की सरकार बनेगी। यह प्रदेश कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी को जीत का तोहफा होगा। 
विज्ञापन


वीरवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में बलदेव ठाकुर को सचिव बनाने के बाद शिमला के साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधि तथा सैकड़ों लोग सुक्खू का आभार जताने गुलदस्ते और फूलमालाएं लेकर पहुंचे। 

बलदेव ठाकुर की ताजपोशी से गदगद शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, कसुम्पटी के अध्यक्ष भूपेंद्र कंवर, जिला परिषद सदस्य राजेश शर्मा, अनुसूचित जाति के जिला संयोजक सुरेंद्र गर्ग, ग्राम पंचायत नेरी के प्रधान देंवेंद्र ठाकुर, भौंट के प्रधान केडी कश्यप, धमून पंचायत प्रधान कमल दत्त 
विज्ञापन


शर्मा, महिला इंटक की प्रदेशाध्यक्ष लीला शर्मा, इंटक शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अजय ठाकुर, विभिन्न महिला मंडलों की अध्यक्षों और सैकड़ों लोगों ने फूल मालाएं डालकर प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें