फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी-लाहौल मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के किलाड़ अस्पताल में तैनात थे दोनों कर्मचारी
पांगी पुलिस शवों को ला रही पांगी, किलाड़ अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पांगी से लाहौल के लिए बाइक पर जा रहे दो लोगों की उदयपुर के पास बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक के खाई में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पांगी थाना में दी। सूचना के बाद पांगी थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक पांगी पुलिस शवों को लेकर वापस पांगी ला रही थी। दोनों स्वास्थ्य विभाग किलाड़ अस्पताल में क्लर्क के पद पर तैनात थे। मृतकों की पहचान देसराज और श्याम लाल निवासी गांव धनाला पंचायत साहली के रूप में हुई है। दोनों वीरवार को बाइक में सवार होकर पांगी से लाहौल की तरफ जा रहे थे। उदयपुर के पास कुरछेड़ नामक स्थान पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे बाइक सवार भी गहरी खाई में गिर गए। खाई में गिरने से उनकी मौके पर की मौत हो गई। घटना के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पांगी थाना की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। यहां पर पहुंचने के बाद पुलिस ने खाई से शवों को निकालने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकाला गया। इसके बाद केलांग में शवों की शिनाख्त हुई। पुलिस शवों को पांगी ला रही है। यहां पर पोस्टमार्टम के पश्चात शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद पांगी घाटी में शौक की लहर दौड़ गई। दोनों मृतक घाटी के ही रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद हर कोई उनकी चर्चा करते हुए दिखे। एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पांगी से लाहौल जा रहे दो सरकारी कर्मचारियों की बाइक दुुर्घटना में मौत हुई है। मामला केलांग थाना के अंतर्गत देेखा जा रहा है। पांगी की पुलिस शवों को लाने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें