फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर पर नाम न लिखने से नहीं छिपेगी सच्चाई : सुक्खू

Sat, 16 Jun 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पट्टिका पर उनका नाम न लिखने से मेडिकल कॉलेज की सच्चाई नहीं छिपेगी। लोग जानते हैं कि मेडिकल कॉलेज को 4 मार्च 2014 को पूर्व यूपीए सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से उन्होंने ही 186 करोड़ के बजट सहित मंजूर कराया था।

विज्ञापन


केंद्र में मोदी सरकार बनने पर भाजपा नेताओं ने रोड़े न अटकाए होते तो पूर्व कांग्रेस सरकार में ही यह कॉलेज जोलसप्पड़ में शुरू हो गया होता। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सरकारें तो आती-जाती रहती हैं। यह लोकतंत्र में निरंतर प्रक्रिया है। सीएम जयराम ठाकुर को दूरदर्शी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।इसका उनके अब तक के कार्यकाल में अभाव दिखा है।

सीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हमीरपुर से लगभग दस किलोमीटर दूर जोलसप्पड़ में कॉलेज का शिलान्यास तक करना ठीक नहीं समझा। स्थानीय विधायक होने के नाते उन्हें निमंत्रण तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि समारोह में सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया है।स्कूल के मैदान में कार्यक्रम कर हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गईं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार स्कूल के मैदान में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हो सकता। यही नहीं, स्कूली बच्चों को भीड़ बढ़ाने के लिए जबरन रोककर जनसभा में बैठाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें