फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज और जंजैहली से नहीं निकल पा रहे सीएम : सुक्खू

Thu, 29 Nov 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन ने प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गर्मा दी है। पड्डल मैदान में भाजपा के चुनावी शंखनाद के दूसरे ही दिन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी के धर्मपुर में आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में जयराम सरकार पर तीखे प्रहार किए।

विज्ञापन


उन्होंने सलाह दी कि सीएम सराज और जंजैहली से बाहर निकलकर देखें। वे गृहक्षेत्र से तो बाहर आ नहीं रहे हैं और पूरे प्रदेश में डबल इंजन से विकास होने की बात करते हैं।

सुक्खू ने तंज कसा, विकास के इंजन पर कहीं पूर्व मुख्यमंत्री और उनके गुट ने रोक तो नहीं लगा दी है। सीएम घोषणाएं करने में व्यस्त हैं, उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा।
विज्ञापन


जयराम सरकार कर्ज के सहारे चल रही है। हर दूसरे महीने पांच-सात सौ करोड़ का कर्ज लेना पड़ रहा है। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है, ऐसे में हिमाचल को बड़ा आर्थिक पैकेज मिलना चाहिए था।

विज्ञापन

चार्जशीट में बेनकाब होंगे जयराम सरकार के मंत्री 

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 25 साल से भाजपा सांसद हैं। बावजूद कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं ला पाए हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता

चंद्रशेखर, जीवन ठाकुर, अतुल कडोहता, बबलू ठाकुर, पीसीसी सचिव नरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह, पर्यवेक्षक बलविंदर बबलू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जयराम सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है। कांग्रेस की ओर से एक वर्ष के कार्यकाल पर चार्जशीट लाई जा रही है।

इसमें जयराम सरकार के मंत्री भी बेनकाब होंगे। सुक्खू ने केंद्र सरकार को राफेल डील और महंगाई पर घेरा। उन्होंने सवाल दागा कि यूपीए सरकार के समय तय कीमत से तीन गुणा दाम पर भाजपा सरकार में राफेल डील किसके इशारे और किसे फायदा पहुंचाने के लिए की, जनता सब जानती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें