कहा कि सरकार राज्य के लिए फसल विविधिकरण परियोजना का भी कार्यान्वयन कर रही है। यह परियोजना पांच जिलों में क्रियान्वित की जा रही है। इसका दूसरा चरण एशियन विकास बैंक से वित्तपोषण के लिए तैयार किया गया है।
उन्होंने एशियन विकास बैंक के कंट्री निदेशक से परियोजना की शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। एशियन विकास बैंक के कंट्री निदेशक केनिची योकोयामा ने कहा कि एशियन विकास बैंक राज्य के लिए विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रभावी स्वीकृतियों को हरसंभव सहायता देगा।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद वीरेंद्र कश्यप, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू सहित अन्य उपस्थित थे।