फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेते को पद सौंपने के लिए रची साजिश: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Sat, 28 Jul 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल ओहरी को निलंबित करने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अपने चहेते को प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठाने के लिए यह साजिश रची गई है।

विज्ञापन


डॉ. ओहरी पर लगाए गए वित्तीय अनियमितताओं के आरोप निराधार हैं। उनकी नियुक्ति कांग्रेस सरकार में हुई थी। अधिकारियों का इस तरह उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। सरकार अगर ओहरी को निलंबन का ठोस कारण नहीं बता पाती है तो कांग्रेस उनके समर्थन में उतरेगी।

कहा कि सरकार ने डॉ. ओहरी को कॉलेज में कक्षाएं पढ़ाने को लेकर निलंबित किया है। सुक्खू ने कहा कि अगर प्रिंसिपल कॉलेज में शिक्षा का स्तर उठाने और अन्य शिक्षकों के लिए उदाहरण पेश करने का काम कर रहे थे तो उसमें गलत क्या है।
विज्ञापन


सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जयराम सरकार में पूरी तरह से दूरदर्शिता का अभाव है। जो शिक्षक स्कूलों में छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं, उन्हें सरकार सस्पेंड नहीं कर रही।

उन शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जो शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में लगे हैं। सुक्खू ने कहा कि यह कैसी सरकार है, जिसमें शिक्षकों का सम्मान नहीं हो रहा है। कहा कि डॉ. ओहरी को उन्हें सस्पेंड करने का कारण बताया जाए। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें