हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों को हैपेटाइटिस और 40 अन्य बीमारियों से बचाने को वे सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से निशुल्क जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं।
इस सेवा के तहत अपने शुरुआत के महज 55 दिन में 270 लोगों की हैपेटाइटिस बी और सी की मुफ्त जांच की गई। अनुराग ठाकुर ने वर्ल्ड हैपेटाइटिस डे पर इस बीमारी से बचाव में जागरूकता की भूमिका को अहम बताया है और अस्पताल सेवा के माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 270 लोगों को इस बीमारी की
मुफ्त जांच सुविधा मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 28 जुलाई को वर्ल्ड हैपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। हैपेटाइटिस बीमारी के बारे में सही जानकारी ही इससे बचाव का कारगर तरीका है।
आम जनमानस में इस बीमारी को लेकर जागरूकता की कमी है। ज्यादातर लोग डॉक्टर के पास तभी जाते हैं जब इसके लक्षण बढ़ जाते हैं। हैपेटाइटिस में लक्षणों की जानकारी और जागरूकता से ही लोगों को इससे बचने में मदद कर सकती है।