फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कशैणी अग्नि पीड़ितों के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से उठाई ये मांग

Tue, 24 Apr 2018 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अग्निकांड के कारण पूरा गांव तबाह हो गया है। पीड़ित परिवारों को नए सिरे से घर बनाने होंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार से रोहड़ू उपमंडल के कशैणी गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों को नियमों में ढील देकर आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 

विज्ञापन

 
महंगाई के दौर में ढाई लाख रुपये से नया मकान बनाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। सुक्खू सोमवार को कशैणी में अग्नि पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों से दु:ख साझा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को कांग्रेस की तरफ से भी वित्तीय मदद देने का आश्वासन दिया। 

राहत कार्यों का जायजा लेने के बाद सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की कि राहत कार्य में तेजी लाई जाए। पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता राशि बढ़ाई जाए ताकि वे नए सिरे से घर बना सकें।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से प्रभावित लोगों को जल्द टीडी देने की भी मांग की। सुक्खू ने अग्नि पीड़ितों को हौसला बंधाया और कहा कि वे कठिन समय का मजबूती से सामना करें। कांग्रेस हर वक्त उन के साथ खड़ी है।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व सीपीएस रोहित ठाकुर, पर्यटन निगम के पूर्व निदेशक हरीश जनारथा, ओम प्रकाश रांटा, राजेंद्र सिंह, भगतराम, रमेश बबटा, मुनी लाल, प्रवीन, छतर सिंह, राठौर, ईश्वर दास, गिरधारी लाल जनारथा, भुपेश केहेट, विकास कंवर और कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें