फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या: चौपाल में नेपाली मूल के व्यक्ति ने पेड़ में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 15 Mar 2022 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेपाली मूल के व्यक्ति ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गोपाल भादुर(23) उर्फ टोका अपने माता-पिता व अपनी पत्नी के साथ  राजेंद्र गांव देवत तहसील चौपाल के पास काम करता था।
विज्ञापन
फंदा लगाकर आत्महत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में थाना क्षेत्र चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवत के गांव सालडी में सोमवार रात नेपाली मूल के व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपाल बहादुर उर्फ टोका, पुत्र कर्ण बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। युवक अपने माता-पिता और पत्नी के साथ राजेंद्र गांव व डाकघर देवत तहसील चौपाल के पास काम करता था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चौपाल अस्पताल पंहुचाया।

विज्ञापन


चौपाल थाना में मामला दर्ज कर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसमें परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोपाल बहादुर उर्फ टोका शराब पीने का आदी था। ऐसा माना जा रहा है कि उसने नशे की हालत में ही यह कदम उठाया है । शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें