फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: पति ने पेड़ से लगाया फंदा तो पत्नी ने खाया जहर, चार साल पहले हुई थी शादी

Thu, 19 Aug 2021 10:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)

सार

पति को फंदे पर झूलते देख पत्नी ने भी घर आकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से हलेड़ में सनसनी फैल गई। हालांकि, अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
पति ने पेड़ से लगाया फंदा तो पत्नी ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के तहत पंचायत हलेड़ के गांव कानपुर निवासी युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं पति को फंदे पर झूलते देख पत्नी ने भी घर आकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से हलेड़ में सनसनी फैल गई। हालांकि, अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आगामी तफ्तीश कर रही है। जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला कानपुर निवासी मंजीत सिंह (34) पुत्र प्रकाश चंद ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी से घर पहुंचा।

विज्ञापन


इसके बाद वह  पशु चराने के लिए घर से चला गया। लेकिन जब काफी लंबे समय तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन उसे ढूंढने लगे। इस दौरान उन्होंने स्वां खड्ड किनारे पेड़ से बेटे को फंदा लगाए देखा। वहीं क्षेत्र में फंदा लगाने की खबर फैलते ही उसकी पत्नी रुचि (33) ने भी कमरे का दरवाजा बंद कर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। रुचि की तबीयत खराब होते देख परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 

सूचना के बाद डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, एसएचओ कुलदीप कुमार व संसारपुर टैरेस के एएसआई संजीव कुमार व टीम मौके पहुंची। छानबीन कर शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा गया। बताया जा रहा है कि उनकी शादी लगभग चार साल पहले ही हुई थी। पत्नी घर में ही रहती थी। इनकी दो बेटियां भी हैं। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें