फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 247 नए मामले, जानें सक्रिय केस

Thu, 19 Aug 2021 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 211277 पहुंच गया है। इनमें से 205047 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2663 हो गए हैं। अब तक 3543 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मंडी जिले के 71 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 227 नए मामले आए हैं।  बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 366 मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 211277 पहुंच गया है। इनमें से 205047 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2663 हो गए हैं। अब तक 3543 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15619 सैंपल लिए गए।

कहां कितने सक्रिस केस
जिला कांगड़ा में 583, मंडी 491, चंबा में 464, शिमला 308, हमीरपुर 264, बिलासपुर 214, कुल्लू 155, लाहौल-स्पीति 52, सोलन 45, किन्नौर 39,  सिरमौर 32 और ऊना में 16 कोरोना सक्रिय मामले शामिल हैं। 
विज्ञापन


105 वर्षीय वृद्ध को लगाई वैक्सीन 
विकास खंड भोरंज के पीएचसी मैड़ में क्षेत्र की वृद्ध महिला को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरिता देवी ने पांडवी पंचायत के पूर्व प्रधान जीतराम की माता कृष्णी देवी (105) को वैक्सीन लगाई। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें