फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा छोड़ने को कहा तो डॉ. के बेटे ने लगा लिया फंदा

Sun, 13 Dec 2015 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी थाने के साथ रहने वाले एक डॉक्टर के बेटे ने पंखे में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है। युवक वर्तमान में बद्दी के भोजिया डेंटल कॉलेज के बीडीसी का अंतिम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ चिकित्सालय मे पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


बद्दी के डॉ. अजय तिवारी का 26 वर्षीय बेटा ऋत्विक शनिवार शाम को देर सायं साढ़े नौ बजे घर पर आया तो वह नशे में था। पिता ने कहा कि वह नशा करके अपनी जीवन क्यों बर्बाद कर रहा है। इतना कहते ही युवक गुस्सा होकर अपने कमरे में चला गया। पिता ने उसे खाना खाने के लिए कहा, लेकिन वह आया नहीं।

इस बीच डॉ. अजय तिवारी टीवी देखने लगे। देर सायं करीब साढ़े दस बजे जब उन्होंने टीवी बंद किया और शौच करने गए तो बेटे के कमरे की लाइट जली हुई देखी। उन्होंने खिड़की का पर्दा हटा कर देखा तो वह पंखे में लटका हुआ था। उसने पंखे में फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन


डॉ. तिवारी ने अपनी पत्नी को बताया तो दोनों खिड़की से अंदर गए और तिवारी ने उसे उठाया और पत्नी ने कैंची से फंदा काटा, लेकिन वह होश में नहीं आया तो पुलिस को बुलाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस बेहोशी की हालत में युवक को बद्दी सीएचसी ले गए, जहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें