फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता के सलासी में सरकारी स्कूल के लिपिक ने लगाया फंदा

Thu, 11 Jul 2024 04:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता के सलासी गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक सरकारी स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता के सलासी गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक सरकारी स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत था। झंडूता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रजत सिंह(35) पुत्र स्व. हुकम सिंह गांव सलासी झंडूता के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह रजत को उसके परिजनों ने घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। बताया जा रहा है कि मृतक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहना जट्टां में क्लर्क के पद पर तैनात था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें