फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: नौ सेना के पहले आईटी बैच में सब लेफ्टिनेंट बनीं हिमाचल की निकिता सिंह

Fri, 31 Mar 2023 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)

सार

भारतीय नौ सेना में तकनीकी अधिकारियों (आईटी) का यह पहला महिला बैच है और निकिता सिंह हिमाचल प्रदेश की पहली युवती हैं, जो भारतीय नौ सेना में तकनीकी अधिकारी बनी हैं। 
विज्ञापन
सब लेफ्टिनेंट बनीं हिमाचल की निकिता सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड लंबागांव की बागकुलजां पंचायत की निकिता सिंह भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनी हैं। भारतीय नौ सेना में तकनीकी अधिकारियों (आईटी) का यह पहला महिला बैच है और निकिता सिंह हिमाचल प्रदेश की पहली युवती हैं, जो भारतीय नौ सेना में तकनीकी अधिकारी बनी हैं। आईएनएस वलसुरा नौ सेना एकेडमी जामनगर में हुई पासिंग आउट परेड के बाद निकिता नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी हैं। निकिता की आरंभिक शिक्षा बंगलूरू, दिल्ली और देहरादून में हुई है।

विज्ञापन


निकिता ने ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी देहरादून से बीएससी आईटी की है, साथ ही एनसीसी का सी सर्टिफिकेट भी हासिल किया। निकिता ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमएससी आईटी की है और वह खालसा कॉलेज में आईटी की टॉपर भी रह चुकी हैं। निकिता के दादा स्व. सरदार रत्न सिंह सेना में हवलदार रह चुके हैं और पिता निर्मल सिंह हाल ही में सेना से कैप्टन पद से रिटायर्ड हुए हैं, जबकि उनके भाई सेना की ईएमई में कार्यरत हैं। निकिता के नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनने की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें