फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने रवि ठाकुर, राजीव भवन में खोला गया है कार्यालय

Fri, 31 Mar 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh उदयपुर/ केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

रवि ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी कांग्रेस से लोगों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश में आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाले लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने शुक्रवार को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभाला। राजीव भवन शिमला में आदिवासी कांग्रेस का कार्यालय भी खोला गया है। रवि ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी कांग्रेस से लोगों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश में आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाले लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


सभी को साथ लेकर चलेंगे और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। उन्होंने हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा देने का समर्थन किया। कहा कि मलाणा, डोडरा क्वार के लोगों को भी विशेष दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रतिभा सिंह सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें