फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: रोजगार पर्व में हिमाचल के शिवम को 12 लाख का सालाना पैकेज, 1046 को मिली नौकरी

Sat, 30 Apr 2022 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

प्रदेश के बिलासपुर में शनिवार को आयोजित रोजगार पर्व में 1046 युवाओं को नौकरी मिली। इस दौरान 3728 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे। सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें बिलासपुर के शिवम ठाकुर को सबसे अधिक 12 लाख रुपये का पैकेज मिला है।।
विज्ञापन
बिलासपुर के शिवम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शनिवार को आयोजित रोजगार पर्व में 1046 युवाओं को नौकरी मिली। इस दौरान 3728 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे। सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें बिलासपुर के शिवम ठाकुर को सबसे अधिक 12 लाख रुपये का पैकेज मिला है। उन्हें गुड़गांव की एम3एम कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सिविल इंजीनियर की नौकरी की ऑफर की है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर कॉलेज में मुख्य अतिथि बिक्रम ठाकुर ने रोजगार पर्व का शुभारंभ किया और मंत्री राजेंद्र गर्ग ने समापन। रोजगार पर्व के प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि रोजगार पर्व का आयोजन चेतना संस्था के सदस्य हरीश नड्डा की ओर से किया गया।

विज्ञापन


14 सेक्टरों में विभाजित रोजगार मेले में 110 कंपनियों ने 1046 युवाओं का चयन करके उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए, जबकि 386 युवाओं को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। यह युवा घर से दूर नौकरी करने को लेकर अभी असमंजस में हैं। उन्हें दो दिन के भीतर संबंधित कंपनियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्रेशर्स को सालाना 1.20 लाख रुपये से तीन लाख रुपये, एक से दो वर्ष के अनुभव वालों को 3.50 लाख रुपये से चार लाख रुपये और पांच वर्ष तक के अनुभव वालों को पांच से 6.50 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज दिया गया। यह रोजगार मेला चेतना संस्था के सदस्य हरीश नड्डा की ओर से लगाया गया था। 

संजौली कॉलेज के 26 विद्यार्थियों को मिली नौकरी
वहीं,  राजधानी के संजौली कॉलेज में शुक्रवार को जॉब फेयर का आयोजन किया गया। कॉलेज के सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने परिसर साक्षात्कार में हिस्सा लिया। इनमें से 26 का नौकरी के लिए चयन हुआ है। रोजगार मेले में पेंटालून कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। कंपनियों द्वारा दिए जॉब ऑफर को लेकर छात्रों में उत्साह है। राजकीय महाविद्यालय संजौली की वोकेशनल ट्रेनर उमा कंवर ने बताया कि बदलते समय के अनुसार विद्यार्थियों को बहुत से जॉब ऑफर मिल रहे हैं। कहा कि रिटेल मैनेजमेंट, हॉस्पिटेलिटी और पर्यटन विषय में डिग्री पूरी करने के बाद कॉलेज छात्रों को जॉब के ऑफर लगातार मिल रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने पर छात्र अपना कामकाज शुरू कर सकते हैं। रोजगार मेले के समन्वयक शिव कुमार ने बताया कि इस तरह के मेलों के आयोजन से छात्रों को रोजगार मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें