फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: डीसी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए प्रतियोगिता से बाहर किए खिलाड़ी

Sun, 28 Nov 2021 09:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

डीसी से आश्वासन मिलने पर कोच समेत खिलाड़ी डीसी आवास के सामने पार्क में प्रदर्शन करने बैठ गए। शांति के साथ खिलाड़ी व उनके कोच यहां रोष जताते रहे कि गलत टीम को शामिल किया गया है। यहां दोपहर बाद एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचीं। उन्होंने कोच व मैनेजर को समझाया और यहां से न उठने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
डीसी आवास के बाहर धरने पर बैठे खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय इंदिरा मैदान में शुरू हुई सब जूनियर राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता से बाहर की गई यूपी की टीम का विवाद जारी है। बाहर निकाली गई टीम के कोच, मैनेजर व खिलाड़ी रविवार सुबह डीसी आवास के बाहर रोषस्वरूप धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में यूपी टीम की कोच डीसी से मिलीं और उनके सही होने का हवाला देते कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन


डीसी से आश्वासन मिलने पर कोच समेत खिलाड़ी डीसी आवास के सामने पार्क में प्रदर्शन करने बैठ गए। शांति के साथ खिलाड़ी व उनके कोच यहां रोष जताते रहे कि गलत टीम को शामिल किया गया है। यहां दोपहर बाद एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचीं। उन्होंने कोच व मैनेजर को समझाया और यहां से न उठने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

जिस पर कोच, मैनेजर व खिलाड़ियों समेत मौके से हट गए। टीम के कोच पंकज ने बताया कि उनका संघर्ष जारी है। वह नेशनल प्रतियोगिता के दौरान ऊना जिला में ही रहेंगे और न्याय की गुहार लगाते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, कोच प्रीति का कहना है कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज हैं। यदि दूसरी टीम वैध दस्तावेज पेश करती है तो वह वापस जाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, ऊना में जारी राष्ट्रीय सब जूनियर खो खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से पहुंचीं दो टीमों को लेकर विवाद हो गया था। एक टीम ने धक्काशाही कर उन्हें बाहर करने का आरोप राष्ट्रीय खोखो एसोसिएशन के महासचिव पर लगाया था। उधर, खो-खो एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव एमएस त्यागी ने बताया कि नियमों के तहत ही टीम को शामिल किया गया है। बाहर की गई टीम गलत दावा कर रही है। वहीं, एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने कहा कि बच्चों व टीम मैनेजर को समझाया है कि यह मामला यूपी में खेल विभाग के पास उठाया जा सकता है। इसमें यूपी में जाकर ही कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें