फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी कर्मियों और ग्रामीणों से भिड़ गए बटालियन के जवान, दो निलंबित

Sat, 27 Jul 2019 10:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृत गाय को जेसीबी से उठाकर दफनाने के बाद पंडोह स्थित तृतीय वाहिनी के गेट से वापस आ रहे ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों का बटालियन के जवानों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान बटालियन में तैनात सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल ने चौकी कर्मियों और ग्रामीणों के साथ मारपीट की। उधर, पुलिस ने बटालियन के सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर रास्ता रोककर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी तृतीय वाहिनी ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। पंडोह पुलिस चौकी के जवानों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए एसपी बटालियन ने पुलिस अधीक्षक मंडी को पत्र लिखा है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ताराचंद पुत्र भीम सिंह गांव पंडोह ने पुलिस चौकी पंडोह में रिपोर्ट की है कि वह जेसीबी चलाता है।

देर शाम उसे अपने मालिक का बटालियन के गेट के पास जाने का फोन आया। मालिक ने कहा कि वहां हादसे के दौरान एक गाय की मौत हो गई है। घटनास्थल पर पुलिस चौकी के कर्मचारी भी हैं। गाय को जेसीबी से उठाकर बटालियन से होते हुए दरिया के किनारे सुरक्षित जगह दफनाया। गाय को दफनाने के बाद लौट रहे थे तो बटालियन के जवानों ने उनका रोस्ता रोक लिया। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और कांस्टेबल ने सभी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


उधर, मंडी जिला पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323, 504 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
एसपी सौम्या संबासीवान ने कहा कि सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा को भी पत्र लिखकर चौकी प्रभारी व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। क्योंकि निलंबित कर्मियों का कहना है कि उनकी क्रॉस एफआईआर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें