फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू : उपमंडलीय भू संरक्षण अधिकारी प्रकाश कश्यप निलंबित, बगैर अनुमति दिल्ली गए थे अवार्ड लेने

Thu, 05 May 2022 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सोलन मंडी को डिजिटाइजेशन के लिए अवार्ड दिया गया था। आरोप है कि  कश्यप बगैर परमिशन के ई-नेम अवार्ड लेने  दिल्ली चले गये थे जबकि नियमानुसार इस अवार्ड को लेने सोलन मंडी के मौजूदा सचिव को जाना था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार के कृषि सचिव राकेश कंवर ने उप मंडलीय को संरक्षण अधिकारी प्रकाश कश्यप को निलंबित कर दिया है। कश्यप पर बगैर अनुमति के अवार्ड लेने दिल्ली जाने का आरोप है। कश्यप को निलंबित कर शिमला में मुख्यालय तय किया गया है। 

विज्ञापन


सोलन मंडी को डिजिटाइजेशन के लिए अवार्ड दिया गया था। आरोप है कि  कश्यप बगैर परमिशन के ई-नेम अवार्ड लेने  दिल्ली चले गये थे जबकि नियमानुसार इस अवार्ड को लेने सोलन मंडी के मौजूदा सचिव को जाना था। 

पूर्व में जब अवार्ड घोषित हुआ था तो प्रकाश कश्यप एपीएमसी सोलन के सचिव थे। बाद में वह कुल्लू में बतौर उपमंडल भू संरक्षण अधिकारी के पद पर स्थानांतरित हो गये थे। अवार्ड के लिए दिल्ली जाने को सोलन के उपायुक्त और नए एपीएमसी सचिव को ही जाना था। पर ये दोनों चले गए। 
विज्ञापन


हालांकि कश्यप अवार्ड स्थल पर तो नहीं पहुंचे, क्योंकि अधिकारियों ने रोक दिया था। लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया तो कहा कि वह अपने निजी काम से दिल्ली गये थे। इस पर सचिव राकेश कंवर ने निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। उपमंडलीय भू  संरक्षण अधिकारी के नाते कश्यप के पास पूरे कुल्लू जिले की जिम्मेवारी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें