फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अब विद्यार्थी पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का पाठ, विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान

Fri, 02 Aug 2019 06:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कैप्टन जेएम पठानिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहाड़ी राज्य हिमाचल में सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाने की योजना तैयार की है। विभाग ने लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को आदत के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा खाका भी तैयार किया गया है। चार अगस्त को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत 8वीं से 12 कक्षा तक के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा।

छात्र-छात्राओं को महीने में एक बार सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। परिवहन विभाग के डायरेक्टर कैप्टन जेएम पठानिया ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में हिमाचल पहले नंबर पर

लोगों में जागरूकता पैदा की जाएगी। सबसे पहले परिवहन निगम के चालक-परिचालक उसके बाद टैक्सी चालक और स्कूली विद्यार्थी अभियान में शामिल किए जाएंगे। पठानिया ने बताया कि मास्टर ट्रेनर और नोडल अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। इसके बाद आम लोगों को रोड सेफ्टी के लिए जागरूक किया जाएगा। सभी एनजीओ, युवक मंडल और महिला मंडलों को अभियान में शामिल किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सेल का गठन भी किया गया है। 

हिमाचल सड़क दुर्घटनाओं में अन्य राज्यों की अपेक्षा पहले स्थान पर है। प्रदेश में हर साल तीन हजार दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें 12 सौ लोगों की जान जाती है। 95 फीसदी सड़क हादसे मानवीय भूल के कारण होते हैं। ड्रिंक एंड ड्रंक ड्राइविंग, मोबाइल सुनना, म्यूजिक सिस्टम, ओवर स्पीड और सीट बेल्ट न बांधना हादसों का मुख्य कारण होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें