प्रदेश भर में कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो स्कूलों में चल रही परीक्षाओं के समय कोरोना पॉजिटिव थे या कहीं ऐसे हालातों में फंसे थे कि परीक्षा नहीं दे पाए। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षा अब स्कूल स्तर पर ली जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश भर में आठवीं से 12वीं तक के जो विद्यार्थी अपनी प्री बोर्ड परीक्षाएं, सेकेंड टर्म एग्जाम या अन्य हाउस टेस्ट कोरोना वायरस और किसी वजह के चलते नहीं दे पाए हैं। उनकी परीक्षाएं हालात सामान्य होने पर स्कूल खुलने के बाद ली जाएंगी। यह परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ली जाएंगी। प्रदेश भर में कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो स्कूलों में चल रही परीक्षाओं के समय कोरोना पॉजिटिव थे या कहीं ऐसे हालातों में फंसे थे कि परीक्षा नहीं दे पाए। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षा अब स्कूल स्तर पर ली जाएंगी।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड में कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों की परीक्षाएं बाद में लेने का निर्णय लिया था। कुछ विद्यार्थी नेटवर्क या कहीं अन्य समस्याओं के कारण स्कूलों में ऑनलाइन प्री बोर्ड ऑनलाइन परीक्षाओं में भी भाग नहीं ले पाए थे। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत ने कहा कि जो विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव या अन्य किसी कारण के कारण अपनी प्री बोर्ड परीक्षा, हाउस टेस्ट एग्जाम नहीं दे पाए थे और उनका परिणाम नहीं निकल पाया है। उनकी परीक्षाएं हालात सामान्य होने के बाद ली जाएंगी। स्कूल स्तर पर परीक्षा होगी।