फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMRU Mandi: नर्सिंग की खाली सीटों को भरने के लिए नेरचौक कैंपस में स्ट्रे राउंड कल

Fri, 20 Oct 2023 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

21 अक्तूबर को अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक में दोपहर 12:00 बजे तक रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को नर्सिंग प्रवेश की योग्यता के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विभिन्न निजी नर्सिंग कॉलेजों में खाली चल रही सीटों को भरने के लिए दूसरा स्ट्रे राउंड 21 अक्तूबर को होगा। यह राउंड अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक कैंपस में होगा। मौके पर ही अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी और उनको मौके पर ही फीस भी जमा करवानी होगी।

विज्ञापन


बीएससी, पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग के लिए दूसरा स्ट्रे वैकेंसी राउंड (वॉक-इन) राउंड करवाया जा रहा है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने 25 जून को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

21 अक्तूबर को अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक में दोपहर 12:00 बजे तक रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को नर्सिंग प्रवेश की योग्यता के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन


अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि कि इस दिन उम्मीदवारों को नर्सिंग प्रवेश 2023 आवेदन पत्र की मूल प्रति दिखानी होगी। कहा कि दस्तावेज और पूरी फीस मौके पर ही देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें