फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू के विजयनगर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों में खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल
विज्ञापन

विजयनगर-एंबुलेंस रोड का कार्य शीघ्र करवाएं पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के टूटू वार्ड के विजयनगर क्षेत्र की महिलाओं ने बुधवार को पार्षद मोनिका भारद्वाज के सामने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान महिलाओं ने बैठक में विशेष तौर पर आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता जताई।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि कुत्तों के कारण बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिससे पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। बच्चों का अकेले घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही नगर निगम की सीएचओ अंजलि को फोन पर अवगत करवाया गया। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विजयनगर-एंबुलेंस रोड को लेकर भी चर्चा हुई। बताया कि खसरा नंबर 1075 पर नगर निगम की ओर से कार्य चल रहा है। महिलाओं ने सड़क कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। स्थानीय पार्षद ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है और इन मुद्दों को नगर निगम के समक्ष गंभीरता से उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें