सच में यकीन कीजिए। बैल ने कुछ ऐसा कारनामा कर डाला कि पढ़कर आप भी पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। पढ़िए आखिर क्या हुआ ऐसा। लावारिस पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को जान बचाने के लिए पेड़ों पर चढ़ना पड़ रहा है। बल्हसीणा में भी गत दिवस कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। लावारिस बैल से बचने के लिए महिला और पुरुष पेड़ पर चढ़ गए।
बैल भी पेड़ के नीचे उनके उतरने का इंतजार करता रहा। लगभग दो घंटे तक दोनों पेड़ पर ही लटके रहे। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। विकास खंड झंडूता की पंचायत बल्हसीणा, बरठीं, बलोह, बडगांव, सुन्हाणी और गेहड़वीं में लावारिस पशुओं के आतंक से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।