फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर की ढली मंडी में स्टोन फ्रूट सीजन ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते साल के मुकाबले आधी है अब आपूर्ति
विज्ञापन

सीजन में पहली बार 12000 बॉक्स पहुंचे मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में स्टोन फ्रूट (गुठलीदार) सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। ढली मंडी में मंगलवार को पहली बार अलग-अलग स्टोन फ्रूट की करीब 10 से 12 हजार बॉक्स मंडी में पहुंचे थे। मंडी में खुमानी, प्लम और चेरी बिकने आ रही है।

आढ़तियों का कहना है कि यह पिछले साल के मुकाबले आधी से भी कम आपूर्ति है। इसके साथ ही फसल की गुणवत्ता भी खराब है। इस कारण कारोबार मंदा चला हुआ है। आढ़तियों ने बताया कि इस बार बीते साल के मुकाबले काफी कम फसल मंडी आ रही है। इससे पहले हर साल मई महीने के अंत तक औसतन करीब 20 से 25 हजार बॉक्स पहुंचते थे। आढ़तियों का कहना है कि जिला के ठियोग, कुमारसेन, रामपुर, रोहड़ू इत्यादि सभी क्षेत्रों से फसल आना शुरू हो गई है लेकिन मंडी में फसल की आपूर्ति काफी कम है। ढली फल मंडी में खुमानी का 2 से 4 किलो का बॉक्स 100 से 350 रुपये तक, प्लम 70 से 110 रुपये प्रतिकिलो, प्लम का 2 से 4 किलो का डिब्बा 100 से 400 रुपये प्रतिकिलो बिका है। इसके अलावा चेरी भी 200 से 600 रुपये प्रतिकिलो तक बिका है। आढ़तियों का कहना है कि इस बार न तो फसल का साइज अच्छा है और न ही गुणवत्ता बेहतर है। फसल लेकर मंडी आ रहे बागवानों का कहना है कि मौसम के साथ न देने के कारण फसल की पैदावार इस बार अच्छी नहीं हो पाई हैं। अभी मंडी से माल की सप्लाई महाराष्ट्र और गुजरात के जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इस बार स्टोन फ्रूट का सीजन काफी धीमा है। बीते सालों के मुकाबले आधी मात्रा में भी स्टोन फ्रूट की सप्लाई नहीं आ रही है। इस सीजन में पहली बार करीब 12 हजार बॉक्स आए हैं जो बीते साल के मुकाबले काफी कम है। फसल की गुणवत्ता भी खराब है। इस कारण दाम कम मिल रहे हैं।
-बिट्टू वर्मा, सचिव आढ़ती एसोसिएशन ढली फल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें